Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / ठंड में कंबल बांटा गरीबों का सहारा बने भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ठंड में कंबल बांटा गरीबों का सहारा बने भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम

  • रामसनेही घाट,बाराबंकी।

 कड़ाके की ठंड के चलते बेसहारा लोगों का सहारा बनकर भारतीय मजदूर यूनिट सिंघानिया गुट के जनपद बाराबंकी के अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम ने गरीबों बेसहारा जरूरतमंद को कंबल बांट कर उनको राहत देने का काम किया है।
कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही थी। बाराबंकी जनपद के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया गुट के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम ने 3 दर्जन से अधिक गरीबों ,जरूरतमंदों को कंबल बांटे तो उनके चेहरे खिल उठे। वीरेंद्र गौतम ने बताया कि इसी तरह हमारे संगठन के द्वारा हर क्षेत्र में गरीब, असहाय, बुजुर्गों, महिलाओं को चिन्हित कर लिया गया है और बहुत जल्द इन लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे । अयोध्या मंडल अध्यक्ष विशाल वर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम समाज सेवा में अक्सर लगे रहते हैं। गरीबों का दर्द अपना दर्द समझते हैं।
जब पत्रकार दीपक वर्मा ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम से बताया कि ब्लॉक बनी कोडर के ग्राम पंचायत छंदवल के पूरे कोट गांव में बेसहारा बुजुर्ग है। ऐसे में तुरंत जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम व मंडल अध्यक्ष विशाल वर्मा पूरे कोट गांव पहुंच कर बूढ़ों को कंबल बांटे। इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, युवा जिला प्रभारी विकास वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिव मगन रावत एवं भारतीय किसान और मजदूर यूनिट सिंघानिया गुट के किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

एक बड़े ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर चर्चा का विषय बनी डॉ० अनुपमा

एक बड़े ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर चर्चा का विषय बनी डॉ० अनुपमा बाराबंकी। किसी …

Leave a Reply