Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मोदी जी ने किसानों के लिए बहुत काम किया इसीलिए विपक्षी परेशान है- सीएम योगी आदित्यनाथ

ब्यूरो रिपोर्ट- सुधीर बंसल

अयोध्या- जैसी भी हो अपने अन्नदाता के जीवन में खुशहाली लाना ही उद्देश्य है।देश की प्रगति समृद्धि का रास्ता तब खुलेगा किसानों की उपज में लागत कम की जाए और खेत से लेकर बाजार तक चैन जोड़ा जाए। शासन की मनसा है।।इस देश मे गाँव के लिए किसान के लिए बिना भेदभाव के काम करेंगे पीएम आवास योजना किसी का चेहरा देख कर नही दिया जो पात्र था उसे दिया गया।किसानों को तकनीक से जोड़ कर उनके खेतो में उपज बढ़ाना ही लक्ष्य है एमएसपी सरकार दे रही है।

22 हज़ार करोड़ रुपये किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि दी गयी है। जिन्हे बिकास अच्छा नही लगता वो किसानों को गुमराह कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है कृषि बिल लागू होने के बाद कहा गया एमएसपी समाप्त हो जाएगी लेकिन मोदी जी ने कहा एमएसपी लागू रहेगी कहा गया किसानों के खेत पर कब्जा हो जाएगा। ऐसा नही होगा। कोई कब्ज़ा नही होगा। विपक्ष गुमराह करने की कोशिश कर रहा है 2017 के पहले खरीद के केंद्र नही लगते थे।। बिचौलिए काम करते थे।। जब से हमारी सरकार अनाज खरीदना शुरू किया।

कोरोना काल मे चीनी मिलें बन्द नही होने दी। सरकार किसानों की आय दुगनी करने का काम कर रही है इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार भी मिल रहा है।किसानों की परंपरागत कृषि के अलावा वेजिटेबल बागवानी भी की जाएगी अभिनंदन है प्रगतिशील किसानों का जो शोध करके खेती कर रहे हैं। राम की धरती पर सभी को बधाई। 500 वर्षों के बाद पीएम मोदी ने 5 अगस्त को भूमि पूजन कर एक नई अयोध्या और नए कलेवर में उभरकर दुनिया के सामने आएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते महीने दीपोत्सव के बाद एक बार फिर रामनगरी अयोध्या रविवार को पहुंचे।मुख्यमंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में किसान मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने किसानों को संबोधन से पहले अन्नदाता किसानों का अभिनंदन किया।


उन्‍होंने कहा कि जिन्हें विकास पसंद नहीं वे किसानों को गुमराह कर रहे है। भ्रामक सूचनाएं दी जा रहीं हैं। किसान की खेती पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। यह तो आपसी सहमति का मामला। किसान हित को संरक्षित करने का पूरा इंतज़ाम किया गया। मोदी जी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। इसीलिए आज विपक्षी परेशान है। सीएम योगी ने आगे कहा कि मैं मोदी जी का अभिनंदन करना चाहूंगा। 2017 के पहले उपज खरीद के लिए केंद्र नहीं लगते थे। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे। किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मोदी जी ने किसानों के लिए संकल्प लिया। किसान के जीवन में खुशहाली आएगी। शाम को चार बजे मुख्यमंत्री अयोध्या में कार्यक्रम के बाद सीधे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन और जिला प्रशासन की देख रेख में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं।

मुख्यमंत्री अयोध्या के आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिनी किसान मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद किसानों के समागम को संबोधित किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 89.90 करोड़ रुपए की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व शुभारम्भ किया। इनमें 30.67 करोड़ रुपए की दस परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ वह 26.45 करोड़ रुपए की दस परियोजना का शिलान्यास और 32.77 करोड़ रुपए की 20 परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री इस दौरान पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया।

About CMD NEWS

Check Also

जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न

रिपोर्ट  हरि शरण शर्मा जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता …

Leave a Reply