
ब्यूरो रिपोर्ट-एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच- कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का 73वाँ जन्मदिन बाबागंज में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया।शहनाज रूरल हेल्थ मिशन अस्पताल में पार्टी के 283 विधान सभा नानपारा प्रभारी तथा जिला महासचिव डॉ0 ए. एम. सिद्दीकी, ब्लाक अध्यक्ष रामदीन गौतम,बद्री सिंह,नसीर अहमद प्रधान सहित कई कांग्रेसियों ने सोनिया के दीर्घायु की कामना की। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर अस्पताल में भर्ती मरीजो को फलों का वितरण किया गया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर कार्यकर्ताओं से लग जाने की अपील की।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक
बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel