*सीएमडी न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज*
*सुल्तानपुर*

*इसौली / सुलतानपुर* समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की और से आज इसौली विधानसभा क्षेत्र के बरमजीतपुर में एक मीटिंग आयोजित की गई।जिसमें क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी मेराज अहमद खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जितनी भी सड़कें हैं पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी हैं सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। एक तरफ कहती है कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए लेकिन यहां तो सड़कें पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इसौली देवरा मार्ग जो पूरी तरह से खस्ताहाल है, इनकी मरम्मत के लिए बीते दिनों समाजवादी पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के अलीगंज-कुड़वार की सड़कों का मरम्मत कार्य सिर्फ खाना पूर्ति के लिए किया गया है।श्री अहमद ने कहाकि जितनी समस्या सड़कों की मरम्मत होने से पहले थी वही समस्या आज भी उत्पन्न है।श्री मेराज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में जितने भी माइनर हैं सब शिल्ट से पटी पड़ी है उनकी सफाई ना होना किसानों के लिए बड़ी समस्या है माइनरो में जमी शिल्ट की सफाई जल्द से जल्द करवाई जाए वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेरी इन सभी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो हमारी पार्टी जन आंदोलन करने की रणनीति तैयार कर रही है। और बहुत जल्द इसकी शुरुआत इसौली विधानसभा से की जाएगी। इस मौके पर शाहबाज खान सज्जाद खान बबलू खान इसराइल जावेद खान सुजात खान सलमान खान जलाल खान गुफरान फुरकान सुल्तान सलाउद्दीन खान सहित दो दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*रवि वर्मा सुल्तानपुर संवाददाता की रिपोर्ट*
CMD News Newspaper & Live News Web Channel