Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच में बाढ़ व कटान से तबाही का जायजा लेने पहुंची छह सदस्यीय केन्द्रीय टीम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच में बाढ़ व कटान से तबाही का जायजा लेने पहुंची छह सदस्यीय केन्द्रीय टीम

मनोज अवस्थी की रिपोर्ट


बहराइच तहसील महसी के राजस्व गांव गोलागंज, कायमपुर, शुक्ल पुरवा, पिपरा, पिपरी,टिकुरी में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को छह सदस्यीय केंद्रीय टीम ने मौके पर जांच की। गृह मंत्रालय रमेश कुमार घंटा संयुक्त सचिव एनडीएमए के नेतृत्व में 6 सदस्य केंद्रीय टीम ने बहराइच के बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम में शैलेंद्र कुमार उप सचिव ग्रामीण मंत्रालय, आर. बी. कौल सलाहकार वित्त मंत्रालय एफएसडी सीडीओ, अभिलाष कुमार अधीक्षक अभियंता, डॉक्टर मान सिंह निदेशक कृषि मंत्रालय, बी. सी. विश्वकर्मा निदेशक अपर गंगा बेसिन सीडब्ल्यू सी ने मौके का जायजा लिया। ग्रामीणों से सीधे संपर्क करके बाढ़ से फसल नुकसान के बारे में पूछा। बाढ़ से प्रभावित लोगों ने 6 सदस्यीय केंद्रीय टीम को अपनी बीती बताई। और अपने प्रभावित खेत भी दिखाएं। इसके बाद ग्राम पंचायत टिकुरी में पहुंचे जहां पर कुछ ही दिन पहले घाघरा नदी ने अपना विकराल रूप धारण किए हुए थी। जिसके चलते 53 लोगों के आशियाने नदी में समाहित हो गए थे। वहां पर पहुंच कर कटान पीड़ित लोगों से बात की लोगों ने बताया कि हम लोगों के घर नदी में समाहित हो गए हैं। जिसका मुआवजा आपदा राहत कोष से हम लोगों को मिल गया है। महसी तहसील के सभी समस्त कर्मचारियों द्वारा हम लोगों की पूरी तरह देख रेख किया गया। समय-समय पर हर संभव मदद की गयी। और कृषि योग्य भूमि जो नदी में समाहित हो गई है उसका भी क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा कृषिनिमेष बनाकर हम लोगों के बैंक खाते व आधार ले लिए गए हैं। इस मौके पर एडीएम बहराइच जय चंद्र पांडे, एसडीएम महसी एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा, थाना प्रभारी बौंडी प्रेम प्रकाश पांडे व क्षेत्रीय कर्मचारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- कृष्णा गोपाल 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता …

Leave a Reply