Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / युवा नेता ने भाजपा का छोड़ा साथ, बहुत जल्द थामेंगे सपा का हाथ:
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

युवा नेता ने भाजपा का छोड़ा साथ, बहुत जल्द थामेंगे सपा का हाथ:

ब्लॉक संवादाता तिलकराम मिश्रा की रिपोर्ट

बहराइच। प्रदेश भर में व्याप्त भ्रष्टाचार और जंगलराज से नाराज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बहराइच के युवा नेता अल्तमश हुसैन ने पार्टी से अपना वर्षों पुराना नाता तोड़ लिया। अल्तमश के मुताबिक वह 10 वर्षों से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता थे, लेकिन पार्टी अपने सिद्धांतों से भटकते हुए जिस तरह से कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है उससे उन्हें काफी निराशा हुई। पार्टी छोड़ने के बाद अल्तमश हुसैन बहुत जल्द लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे और बहुत जल्द अपने समर्थकों के साथ सपा ज्वाइन करेंगे।

सूत्र विशेष से पता चला कि ‘पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी से क्षुब्ध होकर अल्तमश हुसैन पार्टी छोड़ रहें हैं। भाजपा कहती कुछ है, करती कुछ और है। इस दल का पतन सुनिश्चित है।’ शाम को अल्तमश हुसैन ने खुद जानकारी देते हुए कहा कि वह बहुत जल्द सपा में आकर जनता से जनसंपर्कता कर के पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचायेंगे और एक बार फिर से समाजवादी सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनायेंगे।

About CMD NEWS UP

Check Also

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- कृष्णा गोपाल 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता …

Leave a Reply