बहराइच / नानपारा

आगामी मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए नानपारा कोतवाली हल्का नंबर 4 के दरोगा रजनीश द्विवेदी के नेतृत्व में नानपारा थाना क्षेत्र के चंदनपुर ,मटिहा ,बोटानिह, बढ़ैय्या कलां में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, ताजियादारो व अखाड़ेदारों को बताया कि मुहर्रम त्यौहार में ताजिया व जुलूस बिल्कुल नहीं निकलेगा सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए, लोगों से अपील किया उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार का निर्देशों का पालन करना हम सब का कर्तव्य है, सरकार के निर्देशों का पालन न करने वाले के ऊपर कठोरता से कार्रवाई की जाएगी, आगे जो भी सरकार का निर्देश आएगा आप लोगों के बीच रखा जाएगा।

अनुज जायसवल रिपोर्ट
CMD News Newspaper & Live News Web Channel