ब्यूरो सवांददाता मनोज अवस्थी

बहराइच। आज दिनांक 12 अगस्त 2020 को ब्लॉक पयागपुर की ग्राम सभा कुशभौना में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक करके फ़ार्म भरवाकर कार्यकर्ताओं की राय ली गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु जी ने कहा कि इस बार वृहद स्तर का संगठन तैयार होगा, हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा।
व जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इं. जय प्रकाश मिश्र ‘जे.पी’ जी ने कहा कि संगठन में युवाओं, किसानों, महिलाओं व सभी वर्गों को प्राथमिकता दी जायेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मकुन्द जी शुक्ल शेरा, श्याम बिहारी वैश्य, एड.रमेश चंद्र तिवारी व शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे।
बैठक में मुनऊ मिश्र, दयाशंकर सिंह, दुर्ग विजय सिंह, कुवँर साहब श्रीवास्तव, राघवेंद्र दिवेदी, अमर नाथ शुक्ल, बब्लू त्रिपाठी, विपुल मिश्र, विवेक पाठक, परशुराम सहित बहुत से लोग मौजूद रहे।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel