जिला संवाददाता बहराइच सूरज कुमार त्रिवेदी की रिपोर्ट

प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज पट्टी विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न हुई।
प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद के द्वारा छात्रों को अभिभावकों आनलाइन शिक्षा के लिए जागरूक किया गया। उक्त बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी निर्देश पर आहूति की गई। जिसमें विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को आनलाइन शिक्षा को सफल बनाने के लिए शिक्षक एवं अभिभावकों के विचार आमंत्रित किए गए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उपस्थित प्रेम शंकर मिश्र, नितिन यादव, हरिशंकर मौर्य, पंकज मिश्रा, शिवम अवस्थी, विजय मौर्य, अरविंद पाठक,दिलीप पांडेय, रवि मौर्य, संतोष पाठक, हरिनाथ, सुंदर लाल, जगदम्बा दूबे आदि अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel