जनप्रतिनिधियों व सरकारी कर्मचारियों में फैला कोरोना।
रिपोर्ट-एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच- जनपद से सटे नेपालगंज उप-महानगर पालिका के आठ कर्मचारियों में कोरोना का संक्रमण पाए जाने के बाद नेपालगंज उप-महानगर पालिका कार्यालय को अनिश्चित काल के लिए सील कर दिया गया है।जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों व एक वार्ड अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिला बांके में स्वास्थ्य कार्यालय में कोरोना फोकल प्रवक्ता नरेश श्रेष्ठ ने कहा कि भेरी अस्पताल में किए गए परीक्षण के दौरान उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।संक्रमित होने वालों में एक वार्ड अध्यक्ष, दो वार्ड सचिव, चार अधिकारी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।जिला प्रशासन कार्यालय, बांके ने कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद रविवार से तीन दिनों के लिए जिले में प्रतिबंध लगाया है।यद्दपि रक्षा-बन्धन के पवित्र त्यौहार को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने आज कुछ छूट प्रदान करते हुए मिठाई व राखी की दुकानें खोलने का आदेश जारी किया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
जिला बहराइच में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: ₹10,000 की रिश्वत लेते उपनिरीक्षक गिरफ्तार
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी) बहराइच। भ्रष्टाचार निवारण संगठन देवीपाटन मंडल गोंडा की ट्रैप टीम …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel