जिला सवांददाता सूरज कुमार त्रिवेदी

जरवल बहराइच / जरवल रोड थाना क्षेत्र के अंतर्ग त घाघराघाट चेक पोस्ट पर थाना प्रभारी ने काफी सख्ती से जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली। थाना जरवलरोड प्रभारी निरीक्षक हर्ष वर्धन सिंह ने अपने दल बल के साथ आज बुधवार को जिले की सीमा पर घाघरा घाट पर कड़ी चौकसी के साथ आने जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाकर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने का साहसिक प्रयास किया।थाना प्रभारी आने जाने वाले सभी वाहनों की निरीक्षण बड़ी सख्ती के साथ करते दिखे। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्ष वर्धन सिंह से बात की गई तो बताया कि यह रूटीन चेकिंग अभियान है। और क्षेत्र में अमन चैन हमारी प्राथमिकता है। परंतु अपराधियो के लिए हम हमेशा सख्त रहते है। वैसे अगर देखा जाए तो माफिया विकास दुबे को लेकर भी पूरा बहराइच का पुलिस विभाग सतर्क है।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel