*ब्यरो रिपोर्ट सुधीर कुमार अयोध्या की रिपोर्ट*

भेलसर(अयोध्या)प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर एक व्यक्ति द्वारा अश्लील टिप्पणी व चित्र पोस्ट करने पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली रूदौली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्त ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि फेसबुक पर नासिर हुसैन निवासी रुदौली द्वारा प्रधान मंत्री जी की अश्लील चित्र व पोस्ट करके देश की मर्यादा व अखंडता को हानि पहुंचाने व मर्यादा को तार तार करने का कार्य किया गया है।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel