Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सपा नेता ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा मांग पत्र, सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे पुलिस कार्यालय
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सपा नेता ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा मांग पत्र, सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे पुलिस कार्यालय

ब्यूरो रिपोर्ट गोण्डा

गोंडा। जेल में निरुद्ध एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह सैकड़ों लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने की मांग की। बताया गया कि परसपुर थाना क्षेत्र में 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले को लेकर सपा नेता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे और अपनी मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। मांग पत्र सौंपते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मामले में जिन लोगों की संलिप्तता नहीं है, उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच तथ्यों के आधार पर किए जाने की बात कही। पुलिस कार्यालय पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण काफी देर तक हलचल बनी रही।

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp