Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: फूलन देवी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे गोविंद निषाद, कल नानपारा में जुटेंगे सपाई
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: फूलन देवी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे गोविंद निषाद, कल नानपारा में जुटेंगे सपाई

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

नानपारा बहराइच। स्व. बहन फूलन देवी की जयंती के अवसर पर सोमवार, 10 अगस्त को नानपारा के बंधन मैरिज लॉन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं। कार्यक्रम के आयोजक गोविंद निषाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश यासर शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सपा जिलाध्यक्ष बहराइच राम हर्ष यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। गोविंद निषाद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को सामाजिक न्याय और अन्याय व शोषण के खिलाफ आवाज को बुलंद करने के संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर नानपारा क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक गोविंद निषाद ने निषाद समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर स्व. फूलन देवी की जयंती में सहभागिता करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

About cmdnews

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp