रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती।

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र देवांश उर्फ शिवांशु पाण्डेय समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में शिवांशु पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक अन्य घायल को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel