Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / ग्रामीण सहकारी समिति का हुआ उद्घाटन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ग्रामीण सहकारी समिति का हुआ उद्घाटन

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक -09-07-2026 गोंडा / जनपद के झंझरी विकासखंड की ग्राम पंचायत पूरे तिवारी में किसानों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां नवनिर्मित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड का उद्घाटन किया गया। कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

 

इस सहकारी समिति के शुरू होने से क्षेत्र के कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। उद्घाटन के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर ऐसी समितियों का गठन स्थानीय विकास को गति देगा।

 

समिति के चालू होने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें डीएपी और यूरिया खाद जैसी बुनियादी कृषि सामग्रियों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों को गांव के पास ही आसानी से और उचित दामों पर उत्तम गुणवत्ता की खाद और बीज उपलब्ध हो सकेंगे। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी, साथ ही बिचौलियों से भी मुक्ति मिलेगी।

 

एडीओ कोऑपरेटिव सुधीर सिंह ने बताया कि पूरे तिवारी ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के उद्घाटन से आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को डीएपी और यूरिया खाद अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर मधईपुर प्रधान मोहित सिंह, सचिव सुमन मिश्रा, सचिव प्रतिनिधि ननके मिश्रा, समिति अध्यक्ष संजय कुमार, किसान शिवनंदन मिश्रा, कमलेंद्र मिश्रा और हेमू तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply