Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यूपी टेट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यूपी टेट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा cmd news

बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की प्रथम पाली को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज तथा कृष्णा कुमारी पाण्डेय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा प्रबंधों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केन्द्रो पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा नकल की संभावना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रो पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply