Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच: कैसरगंज में सपा ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: कैसरगंज में सपा ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कैसरगंज/बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 54वें जन्मदिन के अवसर पर कैसरगंज विधानसभा स्थित कैंप कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक आनंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक आनंद यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचा रहे हैं।

जन्मदिन के अवसर पर विधायक आनंद यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर क्रांति कुमार सिंह, डॉ. दाताराम मौर्य, शांति प्रसाद यादव, शिव कुमार गौतम, कृष्ण कुमार गुप्ता, फारुख खान, हंसराम यादव, बृजेश कुमार प्रधान, आवेश प्रधान, फूल बाबू प्रधान, राजाराम यादव, सुरेंद्र शुक्ला, अजय वर्मा, ज्ञान चंद्र वर्मा, पवन यादव, मनीष धवन, गुफरान, रामसंवारे, आलोक यादव, राकेश यादव, शिवनाथ वर्मा, शिव सिंह यादव, शकील कुरैशी, धनलाल नेता, भूपेंद्र सिंह, रामनारायण यादव, मनोज वर्मा, राजकुमार दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम

CMD NEWS, कैसरगंज (बहराइच)

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply