Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 01/11/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने, भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने सहित कुल 45 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती एवं प्रार्थना पत्रों का सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम राशि कृष्णा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply