Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / युवक व महिला मंगल दलों को हुआ खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

युवक व महिला मंगल दलों को हुआ खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूं 13 /10/2025 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ के जुपिटर हाल में ग्राम पंचायतों में गठित युवक एवं महिला मंगल दलों को उपलब्ध कराए जाने वाली खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण एवं माo सांसद खेल स्पर्धा व माo विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन का शुभारंभ किया। जनपद में कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग एनआईसी सभागार बदायूं में कराई गई।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्र के युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल सदस्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत खुनक विकास खंड जगत की महिला मंगल दल अध्यक्ष फरीन बी, आदि युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया । कार्यक्रम में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम, जिला क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारीगण व युवक व महिला मंगल दल सदस्य मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply