Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामेश्वर मिश्रा ने प्रा० स्वा० केन्द्र म्याऊ का किया निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामेश्वर मिश्रा ने प्रा० स्वा० केन्द्र म्याऊ का किया निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूँ 12/10/2025 मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामेश्वर मिश्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ का औचक निरीक्षण किया इसी क्रम में आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति तथा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओ का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

सी एम ओ ने सर्व प्रथम प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया जहाँ उन्होंने भर्ती जच्चा बच्चा का हाल चाल पूँछा उन्होंने यह भी जानकारी ली कि प्रसव के बाद महिलाओ को आवश्यक टीके लगाये गये है या नही उन्हे दिये जा रहे भोजन की भी गुपवत्ता को देख कर जॉच की तथा भोजन व्यवस्था को लेकर सी एम ओ ने सम्बन्धित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भीदिये ।

उन्होंने आगे कहा कि प्रसव के बाद महिलाओं को कम से कम 48 घंटे तक केंद्र पर रोका जाये ताकि किसी प्रकार की जटिलता न उत्पन्न हो ।

इसके बाद सीएम ओ ने चल रहेआरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मरीजो की दी जाने वाली दवाओं तथा मरीजो की जाँच किया गया उनके वारे मे विस्तार से जानकारी ली । तथा इमरजेन्सी सुविधाओं की भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जो किहर रविवारको आरोग्य मेला आयोजित किया जाता है । इस अवसर पर होशियार मिया ब्रजेश राठौर सहित स्टाफ मौजूद था । इसके उपरान्त अलापुर अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp