Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अपमिश्रित खाद्य पदार्थों की ब्रिकी पर प्रभावी अंकुश के लिए संग्रहित किये गये नमूने
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अपमिश्रित खाद्य पदार्थों की ब्रिकी पर प्रभावी अंकुश के लिए संग्रहित किये गये नमूने

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 09 अक्टूबर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी नानपारा के नेतृत्व में आगामी दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज त्यौहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा मिहींपुरवा रोड, नानपारा बहराइच से लालू खोया बेकरी, सिंह डेयरी मिहींपुरवा रोड, नानपारा, जिला बहराइच से पनीर व मिठाई के नमूने संग्रहीत किये गये तथा 60 किग्रा खोया एवं 10 किग्रा उसगुल्ला विनष्ट कराया गया। नानपारा स्वीट्स हाउस एवं नूरी स्वीटस नानपारा बहराइच से सोहन पापडी व खोया का नमूना संग्रहित किया गया। महराजगंज, महसी, जिला-बहराइच में स्थित किराना स्टोर से नमकीन, बेसन एवं ओम स्वीट्स हाउस, महजनी से नमूना संग्रहीत किया गया।

इस प्रकार दीपावली, गोबंधन पूजा एवं भाईदूज पर्व पर में अभी तक कुल 17 नमूने संग्रहित किये गये। उपरोक्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये है तथा जागरूकता हेतु स्टीकर चस्पा कराया गया। दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी चलाया जाता रहेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नानपारा, अरूण कुमार शुक्ल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ० विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पादित की गयी।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp