Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गेंद घर मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले का हुआ रंगा-रंग शुभारम्भ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गेंद घर मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले का हुआ रंगा-रंग शुभारम्भ

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 
सांसद ने जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य अतिथियों के साथ स्टालों का किया अवलोकन दीवाली महापर्व पर जनपदवासियों के स्वदेशी वस्तुए खरीद के लिए सुनहरा अवसर
बहराइच 09 अक्टूबर। इण्डिया. एक्सपो सेन्टर-मार्ट ग्रेटर नोयडा में आयोजित यू.पी.आई.टी.एस. की भॉति यू.पी. इन्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत गेंद घर मैदान में 09 से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहे स्वदेशी मेले का सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, पार्टी पदाधिकारी नन्हे लाल लोधी, हरीश चन्द्र गुप्ता, अमित शर्मा, सतीश सिंह, उद्यमी बृजमोहन मातनहेलिया, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाता्र व अन्य गणमान्य/संभ्रान्तजनों के साथ फीता काटकर शुभारम्भ कर मेला परिसर का भ्रमण कर सजाये गये स्टालों का अवलोकन किया। इसके पश्चात सांसद डॉ. गोंड ने अन्य अतिथियों के साथ खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े तथा मॉ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य पण्डाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मेट्रो म्यूजिकल ग्रुप की बच्चियों द्वारा ग्रुप लीडर सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में गणेशवन्दना की भक्तिमय प्रस्तुति के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, विधायक बलहा के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, हरीश चन्द्र गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प ‘‘स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं’’ को पूरा करने के उद्देश्य से स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। वक्तागण ने प्रदेश के सभी जनपदों में स्वदेशी मेला आयोजित कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आमजन का आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर दिवाली महापर्व के अवसर पर
हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों (स्वदेशी वस्तुओं) की खरीदारी कर ‘‘स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं’’ के संकल्प को अमलीजामा पहनायें। वक्तागण ने कहा कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश का तेज़ी के साथ विकास हो रहा है। रक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में भारत जहां एक ओर आत्मनिर्भर हो रहा है वहीं संसार की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना है। अगर प्रदेश की बात की जाये तो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश देश की अर्थ व्यवस्था के हब के रूप में पहचाना जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने स्वदेशी मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां पर उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, हथकरघा, रेशम विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन, सी.एम.युवा, ओ.डी.ओ.पी., विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पी.एम.ई.जी.पी., मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभाथियों, वित्तपोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहो, अन्य उत्पादकों, उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा स्टाल लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री हेतु कोई भी इच्छुक व्यक्ति मेले में अपने स्टाल लगा सकता है। श्री चन्द्र ने मेले मे आये हुए अतिथिगण का आभार भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने किया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन, मीडिया प्रतिनिधि तथा आमजन मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp