Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / खंड विकास अधिकारी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

खंड विकास अधिकारी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 28/08/2025 आसफपुर विकासखंड के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, बाल विकास विभाग सुपरवाइजर , लेखपाल , पशुपालन विभाग, के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमसुख गंगवार एवं ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह ने संयुक्त रूप से मिलकर किया ।

मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं शोएब रजा ने सतत विकास लक्ष्य की नौ थीम जैसे – गरीबी मुक्त गांव ,स्वस्थ गांव ,बाल हितेषी गांव , पर्याप्त जल युक्त गाव , स्वच्छ हरा भरा गांव ,आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव , सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव ,सुशासन वाला गांव , महिला हितेषी गांव आदि पर । विस्तृत चर्चा की । मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार शेखर एवं उमा देवी ने पी ए आई 1.0 तथा 2.0 के अंतर के बारे में विस्तृत चर्चा की । जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश कुमार जी ने पी ए आई 2.0 को किस तरह फीड करना है के बारे में टेक्निकल जानकारी ऑनलाइन फीड करना समझाया । इस अवसर पर सचिव केशब भारती , विनेश कुमार , कपिल गौतम , धर्मवीर सिंह, गौरव सिंह, अंकित कुमार, विनीत कुमार, विवेक चौधरी, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार सक्सेना , सहायक विकास अधिकारी आई एस बी तथा ग्राम प्रधानों में कृष्ण वीर सिंह, गोपीचंद, अफसाना, विमला देवी, पूजा, रुखसाना , एवं पंचायत सहायक तथा रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply