रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक -12-07-2025 गोंडा// जनपद गोंडा के छोटे से गांव की सरिता चौधरी खमरिया हरिवंश की रहने वाली महिला ने अपने कठिन परिश्रम से आई टी आई इंस्टेक्टर पद जैसे नौकरी हासिल की वहीं उनके पति विनोद कुमार आर्य रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं विनोद ने बताया कि वह हाई स्कूल अलीगढ़ आई टी आई गाजियाबाद व सी टी आई इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई की और उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा पास किया 2025 में उनका सलेक्शन आई टी आई इंस्टेक्टर के पद पर हो गया इस सलेक्शन पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं गांव में चर्चा हो रही है कि वक्त किसी के बाप का जागीर नहीं है उन्होंने अपने इस कामयाबी पर माता पिता व चाचा जय करन चौधरी को बताया जिन्होंने सारी शिक्षा दीक्षा एवं संस्कार दिया और गुरुजनों व पति का आशीर्वाद मिला जिससे कामयाबी हासिल किया /
CMD News Newspaper & Live News Web Channel