रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच: विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत बगहा में “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा (जिलाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा) ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौंड मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर देश को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया है। यह चौपाल सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, गणमान्य नागरिक, खंड विकास अधिकारी बलहा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सचिव व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी सरकार की योजनाओं की सराहना की और चौपाल में सक्रिय भागीदारी निभाई।
मिहींपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत में भी कार्यक्रम संपन्न हुआ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
