Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / हज़रत भीखा शाह र०अ० के सालाना उर्स मुबारक पर मवई में अजीमुश्शान मुशायरे का हुआ आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

हज़रत भीखा शाह र०अ० के सालाना उर्स मुबारक पर मवई में अजीमुश्शान मुशायरे का हुआ आयोजन

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS 

मुशायरे में पहुंचे सियासी और समाजसेवी सितारे

मवई अयोध्या – विकास खंड मवई की सरजमीं और पाए के बुजुर्ग हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक पर एक अजीमुश्शान मुशायरे का आयोजन किया गया। इस मुशायरे में नाम चीन शायरों ने अपने कलाम से महफिल में शमां बांध दी।

इस मुशायरे की सदारत मशहूर शायर क्याम लखनऊवी व निजामत आसिम काकोरी ने किया।

इस कार्यक्रम के आयोजक अबू मोहम्मद उर्फ कल्लू द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि सपा नेता चौधरी शहरयार व विशिष्ट अतिथि समाजसेविका व सपा नेत्री श्रेया सिंह पटेल,समाजसेवी दानिश हुसैन,ग्राम प्रधान अब्बास अहमद को कार्यक्रम के आयोजक अबू मोहम्मद उर्फ कल्लू ने माला पहना कर स्वागत किया। आए हुए मुख्य अतिथि द्वारा फीता काट कर मुशायरे का शुभारंभ किया गया,इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का समाजसेवी अबू मोहम्मद ने खेरमखदम कर इस्तकबाल किया।

मुशायरे की शुरुआत में आसिम काकोरी ने हजरत भीखा शाह र०अ० की शान में अकीदत का नजराना पेश करते हुए उन्हें खिराजे अकीदत पेश की,इस मौके पर मशहूर शायरा प्रिया सरोज ने अपने कलाम को पढ़ते हुए कहा कि *तुमने फ़रेबियों की सजाई है महफिल*

*बताओ तुम्हारे पास कैसे रहा करे*

*किरदार मेरा जैसे है,चंदन की लकड़ियां*

*घर घर में चमकते रहा करे*

एक मतला पढ़ते हुए कहा कि *समंदर है कोई सहरा नहीं,मेरी आंखों से बहता नहीं*

*तमाशा है जमाने भर में उसको भटक कर भी सुकू नहीं*

वहीं दूसरी ओर मशहूर शायर जहूर फैजी ने कहा,

*सोचता हूं सारे सितम तोड़ दूं*

*खुद के जीने से बेहतर है दम तोड दूं*

*झूठ बोलकर अगर मुझको लिखना पड़े*

*उससे पहले अपना कलम तोड़ दूं*

फतेहपुर से तशरीफ़ लाए मशहूर और मारूफ शायर अतीक फतेहपुरी ने अपने कलाम से बैठे लोगों का दिल जीत लिया

उन्होंने कहा *दिल में किसी का प्यार बसा कर जरा तो देख*

*ख्वाबों में नंगे पांव आकर या दौड़कर एक बार मेरे यार बुलाकर जरा तो देख*

उन्होंने कहा कि  पहले ही अपनी मौत से मरने लगा हूं

दीवानगी की हद से गुजरने लगा हूं

गैरों से मुझको कोई शिकायत नहीं रही

अपने ही खानदान से डरने लगा हूं मैं

इस मुशायरे में मशहूर शायर डॉ शमीम रामपुरी,जावेद साहिल सीतापुरी,वकार काशिफ कुर्सवी,अतीक फतेहपुरी,हसन साहिर फतेहपुरी,जहूर फैजी, शालीम हमदम रुदौलीवी,सना महमूदाबादी,शगुफ्ता अंजुम लखनऊवी,प्रिया सिंह लखनऊवी,आदि शायरों ने महफिल में अपने कलाम से लोगों का दिल जीत लिया।

इस कार्यक्रम को सजाने में कमेटी के मेला अध्यक्ष हसीब शाह,मेला खजांची कलीम शाह, तौफीक राइन, मो शमीम,शकील अहमद,मुन्ना राइन,जमील राइन, अलीम राइन,इस्लाम राइन आदि का अहम योगदान रहा।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply