रामसनेही घाट के दो सगे भाईयों का राजकीय आईटीआई शिक्षक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी

रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के विकासखंड अंतर्गत बनीकोडर के लकड़िया गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक मानवेंद्र प्रताप सिंह के दो भाइयों का एक साथ राजकीय आईटीआई में चयन होने पर क्षेत्र व जिले के प्रबुद्ध सामाजिक लोगों ने बधाईयां दी।
इस अवसर पर मानवेंद्र प्रताप सिंह (लकड़िया) ने बताया कि अभी आए परिणाम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजकीय आईटीआई मेरे बड़े पिताजी महेंद्र प्रताप सिंह के दोनों सुपुत्र इंजीनियर योगेंद्र प्रताप सिंह और भूपेंद्र प्रताप सिंह का चयन राजकीय आईटीआई में शिक्षक पद पर हो गया है। प्रथम तैनाती बिजनौर व झांसी में मिली है। दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने समाजसेवी प्रधानाध्यापक बाबा स्वर्गीय जगजीवन बख्श सिंह की प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया।
ज्ञात हो कि समाजसेवी के बड़े भाई माधवेंद्र प्रताप सिंह आयकर विभाग में इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं जिनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पत्रकार अमर बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा नयन, रिंकू सिंह जिला पंचायत सदस्य, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह,जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह राजपूत, दिलीप सिंह परमार, रुपेश प्रताप सिंह लकी, ग्राम पंचायत महासभा के प्रदेश पदाधिकारी दीपक सिंह सरल, अमित सिंह बिठौरा, अभिषेक सिंह धुनौली ठकुरान, श्रवण सिंह, अधिवक्ता बृजेंद्र प्रताप सिंह लकड़िया आदि तमाम सम्मानित जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel