Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डी एम से मांगा ग्रीष्म कालीन अवकाश – राजेश सक्सेना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डी एम से मांगा ग्रीष्म कालीन अवकाश – राजेश सक्सेना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 19/05/2025 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मासिक बैठक का आयोजन मालवीय आवास गृह बदायूं पर आयोजित किया गया । बैठक में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपना मुद्दा उठाया कि प्राथमिक विद्यालयों की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश होना चाहिए । क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से छोटे होते हैं । आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 से 6 वर्ष के बच्चे आते हैं । जिन्हें लू लगने एवं अन्य बीमारी लगने का खतरा ज्यादा बना रहता है ।
इस अवसर पर एक ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय के लिए सौपा गया । जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि आपकी मांग जायज है ।ज्ञापन में चावल राशन डीलर से आंगनबाड़ी को हस्तगत कराया जाए । एवं ड्राई राशन पंजीकृत लाभार्थियों के अनुसार दिया जाए तथा परियोजना पर प्राइवेट व्यक्तियों को हटाया जाए ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ,खजाना देवी, शोभा वर्मा, कुमकुम जौहरी,शशि रानी सक्सेना, अनुपम देवी, पुष्पा देवी , उषा देवी, प्रेमवती, कुसमा देवी, बिंदेश्वरी शर्मा, मनोरमा शर्मा, बबीता शर्मा, प्रीति देवी, जाहिरा बेगम, विभा शर्मा ,उषा , निशा सक्सेना ,लक्ष्मी देवी ,कुसुम लता , उर्मिला यादवआदि मौजूद रही ।कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिनेश यादव एवं राजेश्वर सिंह का रहा ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp