रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – लगभग 11 महीने के एक लंबे कार्यकाल के बाद थानाध्यक्ष मवई संदीप त्रिपाठी का तबादला थानाध्यक्ष तारुन के पद पर हुआ है। वहीं थाना कैंट से सम्बद्ध पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र के चौकी इंचार्ज सुरेश पटेल को थानाध्यक्ष मवई की कमान सौंपी गई है।थानाध्यक्ष मवई संदीप त्रिपाठी पीड़ितों के लिए सदैव उपलब्ध रहते थे। उनकी सबसे बड़ी खूबी यही थी कि जो भी पीड़ित थाने पर अपनी फरियाद लेकर जाता था।उसको वह सम्मान के साथ बैठाते थे और उसकी समस्या को ध्यान से सुनकर उसका निस्तारण करने का प्रयास करते थे। उन्होंने कभी किसी पीड़ित के साथ भेदभाव नहीं किया और न ही उसका शोषण करने का प्रयास किया और अनावश्यक किसी को तंग भी नहीं करते थे।वह एक सर्व सुलभ अधिकारी थे। यही कारण था कि क्षेत्र के लोग उनके व्यवहार को पसंद करते थे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel