रिपोर्ट जगन्नाथ CMD NEWS

अस्पताल पहुंचकर परिजनों को दिया हरसंभव सहायता का भरोसा, तत्काल आर्थिक मदद भी की
16/05/2025 रूदौली/ अयोध्या रूदौली विधानसभा से पूर्व विधायक एवं प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियां ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और जनसेवा का परिचय दिया। क्षेत्र के रामपुर जनक गांव निवासी चंदन मिश्रा के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री तत्काल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक का हालचाल लिया और उसके परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
पूर्व मंत्री ने न केवल घायल परिवार को तत्काल आर्थिक मदद दी, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की चिंता अब उनकी अपनी चिंता है और वे हर स्तर पर मदद के लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें शाह मसूद हयात गजाली, विंध्या सिंह, हरपाल गौतम, रामदयाल चौहान, इकबाल उस्मानी, साजिद राईन, सलमान शेख आदि प्रमुख हैं।
पूर्व मंत्री की इस संवेदनशीलता और सक्रियता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। जनप्रतिनिधियों से इस प्रकार की जनभागीदारी की उम्मीद आम जनता लंबे समय से करती है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel