रिपोर्ट जगन्नाथ की रिपोर्ट CMD NEWS

दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकवाने के नाम पर 20 हजार रुपए हड़पने का भी आरोप
रुदौली/अयोध्या रुदौली तहसील में इन दिनों एक मामला टूल पकड़ता जा रहा है।एक गरीब दलित पीड़ित महिला लगभग एक माह से रुदौली तहसील व मवई थाने के चक्कर काट रही परन्तु कार्यवाही के नाम पर रिजल्ट शून्य है।पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी व सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत क्षेत्र में तैनात हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपया घूस मांगने व पैमाईश के नाम पर 20 हजार रुपया हड़पने का आरोप लगाया है।इतना ही नहीं महिला का कहना है कि हल्का लेखपाल ने उससे पहले 20 हजार रूपये मांगे परन्तु बाद में दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को हटवाने के नाम पर घूस की कीमत बढ़ा दी गई महिला ने जब 50 हजार रुपए देने में असमर्थता जताई तो लेखपाल ने पुलिस प्रशासन की मिली भगत से पीड़ित महिला की गाटा संख्या की भूमि में दबंगों का अवैध निर्माण करवा दिया।हम आपको बताते चले पूरा मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के नेवाजपुर ग्राम पंचायत से जुड़ा है।वही महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया की वह लगभग एक माह से न्याय पाने के लिए तहसील व मवई थाने की परिक्रमा लगा रही परन्तु उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है।जब इस पूरे मामले हमारे संवादाता ने sdm रुदौली से जानकारी लेना चाहा तो उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।वही हल्का लेखपाल ने बताया कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है जबकि महिला की माने तो हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर SDM साहब के मिसलेनियस ऑर्डर पर भूमि की पैमाईश भी किया और प्रकरण में महिला से 20 हजार रुपए भी ऐंठ लिए व उच्चाधिकारियों को झूठी रिपोर्ट प्रेषित कर इति श्री कर लिया!अब देखना यह है कि क्या पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या यूहीं मामले में तहसील प्रशासन का ढुलमुल रवैया चलता रहेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel