Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच -पति-पत्नी के बीच विवाद ने लिया दर्दनाक मोड़, सरयू नहर में कूदकर दी जान, जानिए पूरी खबर 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच -पति-पत्नी के बीच विवाद ने लिया दर्दनाक मोड़, सरयू नहर में कूदकर दी जान, जानिए पूरी खबर 

रिपोर्ट -विवेक श्रीवास्तव

नानपारा (बहराइच): कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गांवा में पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपति ने सरयू नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात करीब 11 बजे अरविंद कुमार (लगभग 35) पुत्र रघुराज का अपनी पत्नी लक्ष्मी (लगभग 32) से विवाद हो गया। विवाद लगभग आधे घंटे तक चलता रहा, जिस दौरान परिवार के सदस्यों ने सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

रात लगभग 11:30 बजे विवाद बढ़ने पर अरविंद ने सरयू नहर में कूदने की धमकी दी, जिस पर लक्ष्मी ने भी जान देने की बात कही। इसके बाद दोनों नहर के किनारे पहुंचे और छलांग लगा दी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। अरविंद के पिता रघुराज ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रातभर की तलाश के बावजूद दंपति का कोई पता नहीं चला, लेकिन बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों के शव सरयू नहर से बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है, आपसी कलह का मामला हैं।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
सात साल पहले अरविंद और लक्ष्मी का विवाह हुआ था। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक पांच साल का और दूसरा महज सात माह का है। माता-पिता की असमय मृत्यु से दोनों बच्चों का भविष्य अनिश्चित हो गया है।

पिता को देखते ही नहर में कूदे पति-पत्नी
विवाद के बाद अरविंद और लक्ष्मी घर से निकलकर नहर पुलिया पर पहुंचे। जब पिता रघुराज अपने बेटे-बहू को ढूंढते हुए वहां पहुंचे, तो दोनों ने उन्हें देखते ही छलांग लगा दी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

About cmdnews

Check Also

बदायूं क्लब में हुआ योग शिविर का आयोजन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा बदायूँ 18/06/2025 बुधवार को बदायूं क्लब बदायूं में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग …

Leave a Reply