Breaking News
Home / BREAKING NEWS / डीएम ने की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के कार्यो की समीक्षा।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम ने की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के कार्यो की समीक्षा।

रिपोर्ट हरिशरण शर्मा

27 फरवरी को मा० सीएम मुरादाबाद में करेंगे योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

 

बदायूँ: 18/02/2025 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की उन्होंने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदन पत्रों का तत्काल निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को मा0 मुख्यमंत्री जनपद मुरादाबाद में योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे।

 

उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान अंतर्गत 677 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।  इनमें से 123 बैंकों द्वारा स्वीकृत कर दिए गए हैं तथा इन स्वीकृत आवेदन पत्रों में से 23 लाभार्थियों के ऋण भी वितरित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, जिला समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य बैंक अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp