रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

गोवंश का स्वास्थ्य कमजोर मिलने पर गौ सेवा आयोग सदस्य ने व्यक्त किया रोष
बदायूँ: 18 /02/2025 मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने मंगलवार को सर्किट हाउस में गौ सेवा से संबंधित सदस्यों की बैठक ली। विकास भवन सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत एवं पशु पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तथा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल खेड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण के दौरान कुछ गोवंश का स्वास्थ्य कमजोर मिलने पर रोष व्यक्त किया।
मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने सर्किट हाउस में गौ सेवा से संबंधित सदस्यों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए गौ सेवा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आवहान करते हुए कहा कि गौसेवा प्रभु सेवा के समान है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में किसान सहभागिता योजना अंतर्गत निराश्रित गौवंश को लेकर उसकी सेवा करें। लाभार्थी के घर पर गोबर गैस का प्लांट बनवाया जाए जिससे वह गोबर का सदुपयोग गोबर गैस बनाने में कर सकें।
मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने विकास भवन सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ आहूत बैठक में गोवंश सहभागिता व गोबर गैस प्लांट की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने गोबर, गोमूत्र की उपयोगिता के संबंध में जानकारी भी दी।
मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल खेड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण किया, जिसमें 47 गोवंश पाए गए। गोवंश को खाने के लिए हरा चारा रखा हुआ पाया गया। कुछ गोवंश का स्वास्थ्य कमजोर था जिस पर मा0 सदस्य द्वारा रोष व्यक्त किया गया एवं ठीक ढंग से भरण पोषण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 समदर्शी सरोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel