जनपद बहराइच तहसील मोतीपुर ब्लॉक मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत मनगौढिया के दबंग कोटेदार की दबंगई से परेशान राशन कार्ड धारक इस संबंध में शिकायत के बाद भी कोटेदार की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है मनगौढिया के कोटेदार गंगाराम पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप की ग्रामीणों को अनाज वितरण में मानक रूप से कम अनाज देता है और कार्ड धारक के पूछने पर उन्हें अनाप-शनाप कहता है कोटेदार से ग्रामीण बहुत परेशान हैं परेशान ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की है