रिपोर्ट सुनिल कुमार

समय पर उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं पहुंचती सीएचओ लोग करते हैं इंतजार
समय पर उप स्वास्थ्य केन्द्र न पहुंचने का कारण जानने पर भड़कीं सीएचओ का विडियो वायरल
गोन्डा जनपद में लगभग स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने और जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए सरकार ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की नियुक्ति हुई थी,इनको सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में कार्य दिया है।सीएचओ लोगों को आहार, व्यायाम और बीमारी की रोकथाम जैसे स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर निर्देश और सलाह देते हैं।लेकिन हाल ही में एक विडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर जन चर्चा है कि इतनी जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सीएचओ समय पर नहीं पहुंचती है और लोग इनका इंतजार करते है।वहीं वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि स्वस्थ्य के प्रति जिम्मेदारियो को निभाने व समय से स्वास्थ्य केंद्र न पहुंचने पर विडियो बनाने वाले व्यक्ति के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रही है और धमकिया भी दे रही है इस व्यवहार से यह लगता है कि सीएचओ अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक वायरल विडियो गोन्डा जनपद के ब्लाक पंडरी कृपाल के उप-स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर कोडरी का तथा तैनात सीएचओ का नाम आरती बताया जा रहा है। फिलहाल वायरल विडियो को लेकर मीडिया कर्मियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा से जानकारी की गई जिसके सम्बन्ध में सीएमओ ने कहा अब जानकारी हुई है जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel