रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती

सज गई लेदवा सती माता का मंदिर,करवा चौथ को भव्य कार्यक्रम
बस्ती। जनपद के भानपुर तहसील अंतर्गत लेदवा गांव में बना प्राचीन सती माता का मंदिर पूरी तरह से सज चुका है। यहा हर वर्ष करवा चौथ को भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
आने वाले 20 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा भव्य उत्सव।
यहां हर वर्ष कार्तिक तृतीय यानी करवा चौथ के एक दिन पहले ही सती माता के मंदिर में श्रीरामचरित मानस का पाठ प्रारंभ किया जाता है और दूसरे दिन यानी करवाचौथ के दिन हवन पूर्णाहुति और भव्य जागरण तथा भंडारे का आयोजन भी होता है।
इस कार्यक्रम को लेदवा गांव तथा आस पास के गांव के लोग मिल जुल कर बड़े धूमधाम से संपन्न करते हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel