रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

डीएम ने की उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक
बदायूँ 13 /09/2024 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे ताकि किसानों को उर्वरक की कोई कमी ना हो।
एआर कोऑपरेटिव महेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में 132 सोसाइटी हैं। सभी पर उर्वरक की दर पेंट कर दी गई है तथा सचिवों के सोसाइटी में बैठने के दिन भी निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इफ्को की रैक आने पर आवंटन उपरांत वितरण कराया जाता है। उन्होंने बताया कि कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा इफ्को डीएपी, इफ्को यूरिया, इफ्को एनपीके, इफ्को नैनो यूरिया व इफ्को नैनो डीएपी का वितरण निर्धारित दर पर किसानों को किया जाता है। इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel