Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

डीएम ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

बदायूँ 31/08/2024 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिगलर मिशन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान वहां सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रवेश व निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरो की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी से की जा रही निगरानी को भी देखा।

उन्होंने कहा की परीक्षा को सुचिता पूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता पूर्वक अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp