Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / मवई अयोध्या – नव सृजित नगर पंचायत मां कामख्या धाम के पहले चेयरमैन बने शीतल प्रसाद शुक्ल उर्फ कारिया दादा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – नव सृजित नगर पंचायत मां कामख्या धाम के पहले चेयरमैन बने शीतल प्रसाद शुक्ल उर्फ कारिया दादा

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

माँ कामाख्या नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा

अयोध्या – नव सृजित नगर पंचायत मां कामख्या धाम से भाजपा उम्मीदवार शीतला प्रसाद शुक्ल उर्फ करिया दादा ने 310 मतों से शानदार जीत हासिल की। नवसृजित पंचायत मां कामख्या धाम में मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। भाजपा प्रत्याशी शीतला प्रसाद शुक्ल को 3554 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे सपा प्रत्याशी अनित शुक्ल को 3333 मत मिले। इस प्रकार शीतला प्रसाद शुक्ल को 310 मतों से विजयी घोषित किया गया। भाजपा उम्मीदवार ने पहले राउंड से बढ़त बनाई और यह बढ़त आखिरी चरण तक जारी रही। प्रथम चक्र में ही भाजपा को 1070, समाजवादी पार्टी को 708, कांग्रेस को 375, बसपा को 413 व निर्दलीय को 128 मत मिले। दूसरे चक्र में भाजपा को 817, सपा को 741, बसपा को 340, कांग्रेस को 88, निर्दल उम्मीदवार उर्फी को 88 मत मिले।
तीसरे चक्र में भाजपा को 752, सपा को 678, कांग्रेस को 388, बसपा को 479 व निर्दल को 104 मत मिले।
चौथे चक्र की गिनती में बीजेपी 481मत, सपा को को 676, बसपा को 629 मत, कांग्रेस को 204 मत निर्दल 115 मत मिले।
इसी तरह पांचवें व अंतिम चक्र में भाजपा प्रत्याशी को 433, सपा को 528, बसपा को 115, कांग्रेस के 198 व निर्दल को 56 मत हासिल मिले। अंतिम परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शीतला प्रसाद शुक्ल को 3554 मत, सपा प्रत्याशी अनित शुक्ल को 3333 मत, कांग्रेस को 1462, बसपा को 2178 मत मिले। बीजेपी के शीतला प्रसाद शुक्ल ने 221 मतों से सपा उम्मीदवार अनित शुक्ल को परास्त किया।

About Ayodhya cmd news

Check Also

भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती  भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर …

Leave a Reply