Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / मवई अयोध्या – बाज़रा भोजन उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – बाज़रा भोजन उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

 

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

बाज़रा भोजन उत्सव कार्यक्रम किया गया आयोजित जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा सहायिका के साथ लाभार्थी रहे मौजूद। हम आपको बताते चलें मवई ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सण्डवा मे बाज़रा भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें 2022- 2023को अंतर्राष्ट्रीय बाज़रा वर्ष घोषित किया गया है इस उपलक्ष में 2022 पोषण माह में बाजरे से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए मवई संकुल संघ द्वारा बाज़रा भोजन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद आंगनवाड़ी सहायिका तथा लाभार्थियों को बाजरा के भोजन के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। बाजरा की जानकारी देते हुए आगे बताया कि मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को भोजन मे बाजरा शामिल करने से शुगर नियंत्रण में सहायक होता है। तथा नियंत्रण करने मे बाज़रा अपना सहयोग प्रदान करता है। जानकारी देते हुए आगे बताएगा बाजरा के बारे में जो व्यक्ति हृदय के रोग से ग्रसित हो वह व्यक्ति बाजरा को अपने भोजन में शामिल करने से कोलेस्ट्राल को कम करने में बाज़रा मदद करता है। कार्यक्रम समापन के पश्चात पूर्व प्रधान ने शर्मिला को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर (नई उड़ान सामाजिक उत्थान सेवा समिति) की चेयरमैन सबीना खातून, फातिमा बानो, जरीना बानो, रेनू यादव, आरती जयसवाल, मनोज कुमार,तथा आगनबाड़ी कार्यकर्ती सहायिका सहित भारी मात्रा में लाभार्थी रहे मौजूद।

About Ayodhya cmd news

Check Also

भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती  भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर …

Leave a Reply