रिपोर्ट- छोटे राजा
नगर में 03 मई को ईद का त्यौहार भाई चारे का प्रतीक बन सम्पन्न हुआ , मुस्लिम समुदाय के लिए यह बहुत बड़ा त्योहार माना गया है , ईद के त्यौहार को नानपारा नगर में बहुत ही शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया , सरकार के आदेशों का पालन करते हुए मस्जिदों व ईदगाह में ही नमाजे पढ़ी, नानपारा पुरानी ईदगाह में मौलाना मोइनुद्दीन कादरी साहब ने पूरी दुनिया के लोगों के लिए अमन और चैन की दुआ की और कामयाबी हो अमन शांति भाईचारा हमारे मुल्क में बना रहे ऐसी दुआ मौलाना मैनुद्दीन साहब के द्वारा की गई। नानपारा नगर में अमन शांति के साथ नमाजी पढ़ी गई और बहुत ही शांति पूर्ण रूप से ईद का त्यौहार मनाया गया इसमें नानपारा का प्रशासन सहयोगी रूप में अलर्ट दिखा ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
