Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / अयोध्या:बाबा मुबीन खां के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अयोध्या:बाबा मुबीन खां के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।

बाबा मुबीन खां के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

मुदस्सिर हुसैन।। CMD NEWS

मवई अयोध्या / शाह ए आज़म बाबा मुबीन खाँ का इन्तिकाल हो गया है। उनकी आखिरी रसूम(अंतिम संस्कार) मोहम्मद नगर मजरे जमोली में किया जायेगा।उनके इन्तिकाल की खबर सुनकर लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी है।बताते चलें मुबीन बाबा बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति थे।क्षेत्र में हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले लोग हैं।उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि वह जिस रास्ते से गुजर जाते थे काफी देर तक लोग उनकी चर्चा करते रहते थे। उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी कि विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता उनका सम्मान करते थे।आज उनके इन्तिकाल देहांत होने से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्षेत्रीय दलों से कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधान मोहम्मद कदीर खां, बसपा नेता दानिश हुसैन खां, समाजसेवी फजील खां,हजरत मौलाना कामिल हुसैन नदबी, वासिफ खां,समाजसेवी राकेश कुमार यादव,आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp