Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बाराबंकी।। सीओ रघुवीर सिंह के नेतृत्व में जवानों ने संवेदनशील गांवों में किया फ्लैग मार्च।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बाराबंकी।। सीओ रघुवीर सिंह के नेतृत्व में जवानों ने संवेदनशील गांवों में किया फ्लैग मार्च।

सीओ रघुवीर सिंह के नेतृत्व में जवानों ने संवेदनशील गांवों में किया फ्लैग मार्च।

आशीष सिंह।। सीएमडी न्यूज

बनीकोडर, बाराबंकी।।  क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के नेतृत्व में रविवार को पैरा मिलेट्री फोर्स के जवानों ने चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की ।
सीओ रघुवीर सिंह के नेतृत्व में रविवार को पैरामिलेट्री फोर्स और पुलिस बल के जवानों ने चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया ।जवानों ने कोटवा सड़क इंदरपुर और गाजीपुर गांवों में फ्लैग मार्च किया । सीओ रामसनेहीघाट ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की ।निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा । इस दौरान इंस्पेक्टर रामसनेहीघाट अजय त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज हथौंधा अशोक कुमार सिंह समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp