Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / एसडीआरएफ की मुस्तैदी ने बचाई युवती की जान।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एसडीआरएफ की मुस्तैदी ने बचाई युवती की जान।

एसडीआरएफ की मुस्तैदी ने बचाई युवती की जान।

ब्यूरो रिपोर्ट, सुधीर बंसल// सीएमडी न्यूज़

अयोध्या।। राज्य आपदा मोचन बल (एस0डी0आर0एफ0) उ0प्र0 के मुखिया डॉ0 श्री सतीश कुमार के निर्देशन में सरयू नदी के नयाघाट पर एस0डी0आर0एफ0 की टीम श्रृद्धालुओं की सुरक्षा एवं राहत बचाव कार्य हेतु नदी में 24 घंटे गस्त/पेट्रोलिंग कर रही है। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री का आरती स्थल पर कार्यक्रम था, उक्त कार्यक्रम में श्रृद्धालुओं की सुरक्षा एवं राहत बचाव कार्य हेतु सरयू नदी में टीम गस्त कर रही थी। इस दौरान कटरापुल नयाघाट से थाना फतेहगंज अयोध्या की रहने वाली एक युवती नदी में छलांग कर डुबने लगी, घाट के किनारे खडे लोगो की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर, गस्त कर रही एसडीआरएफ टीम के जवानों एचसीपी अरविन्द पाण्डेय, आरक्षी नीरज मिश्रा, भूपेन्द्र यादव, व अन्य द्वारा देखा गया कि एक युवती पानी डूब रही है जिस पर टीम के जवानो द्वारा तत्परता से पीडिता के पास पहॅुचकर लाइफ ब्वाय व लाइफ जैकेट की सहायता से रेस्क्यू कर बचाया गया व स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया। इससे पूर्व भी नयाघाट सरयू नदी में कई लोगों को एस0डी0आर0एफ0 टीम द्वारा जीवित बचाया गया है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp