Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।

रिपोर्ट, सुधीर बंसल

मवई अयोध्या//
पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे पुलिस चौकी के समीप बीती रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात्रि मवई चौराहा से पटरंगा थाना क्षेत्र के जबरवापुर बाइक से जा रहे हरिकरन यादव पुत्र राम महेश उम्र लगभग 28 वर्ष को अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाइवे चौकी के समीप जोरदार टक्कर मार दी।जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुचे हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।मृतक की लगभग ढाई वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।मृतक का ढेड़ वर्ष का एक पुत्र भी है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने मृतक के घर पहुँच कर परिजनों को ढाँढस बँधाया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp