Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / किसान की आकस्मिक मौत पर, विधायक ने परिजनों से मिलकर बँधाया ढाँढस: विधायक ने हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

किसान की आकस्मिक मौत पर, विधायक ने परिजनों से मिलकर बँधाया ढाँढस: विधायक ने हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।

 

रिपोर्ट, सुधीर बंसल

रुदौली अयोध्या//
शनिवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इचौलिया गांव निवासी किसान ध्रुव चंद्र यादव पुत्र मोल्हे यादव उम्र 50 वर्ष की आकस्मिक मौत हो गई।
ग्राम प्रधान जंग बहादुर यादव ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव को दी।सूचना मिलते ही विधायक राम चन्द्र यादव ने इचौलिया गांव पहुँच कर मृतक किसान के पुत्र सजन कुमार व लवकुश कुमार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।वही विधायक ने मृतक के बड़े पुत्र सजन कुमार को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा की किसी भी प्रकार की ज़रूरत होगी तो तुरंत फोन करना।
विधायक ने ग्राम प्रधान जंग बहादुर यादव से कहा कि जो भी सरकारी मदद की योजनाएं है ऑनलाइन आवेदन करवा कर मुझे सूचित करें।ताकि समय से परिवार की मदद हो सके।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp