Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / पाइप लाइन पड़े मानक विहीन, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पाइप लाइन पड़े मानक विहीन, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत।

रिपोर्ट,आशीष सिंह

रामसनेही घाट, बाराबंकी// नलकूप विभाग द्वारा लगवाए गए सरकारी ट्यूबवेल से चारों तरफ पाइप लाइन बिछाने के नाम पर तीन तरफ बिछाकर कार्य खत्म कर लिया गया एक तरफ पाइपलाइन ना डालने से सैकड़ों बीघा भूमि अंसिचित बनी हुई है ।
प्राप्त विवरण के मुताबिक ब्लॉक बनीकोडर अंतर्गत ग्राम वजीउद्दीनपुर में सरकारी नलकूप विगत वर्ष लगवाया गया था जिसके तहत नलकूप के चारों तरफ 1000 मीटर पाइप लाइन डालने का निर्देश था किन्तु विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार द्वारा तीन तरफ पाइपलाइन डाली गई जबकि पूरब तरफ पाइपलाइन ना डालने से सैकड़ों बीघा जमीन असिंचित बनी हुई है इस संबंध में तहसील समाधान दिवस में ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि जो भी पाइप डाले गए हैं वह मानक के अनुसार नहीं है तथा पूरब तरफ पाइपलाइन ना डालने से किसानों को सरकारी नलकूप से पानी नहीं मिल पा रहा है इससे उनकी फसलों को प्राइवेट नलकूपों से पानी लगाने के एवज में कई गुना पैसा देना पड़ रहा है उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए हैं ।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp