Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

निर्मला सीतारमण बनीं पहली महिला वित्त मंत्री

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। वित्त मंत्रालय का कार्यभार निर्मला सीतारमण को सौंपा गया है। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सीतारमण रक्षा मंत्री रहीं। अब वित्त मंत्री बनते ही वह पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं।

हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कुछ वक्त के लिए वित्त मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय अपने पास रखे थे। लेकिन 5 वर्षों के लिए अब निर्मला सीतारमण के पास फुल टाइम वित्त मंत्रालय रहेगा। वित्त मंत्रालय के अलावा सीतारमण को कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय संभालने की भी जिम्मेदारी मोदी सरकार 2 में मिली है।

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। निर्मला ने तमिलनाडु से सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की हैं और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से एम। फिल किया। इसके बाद निर्मला सीतारमण ने BBC की विश्व सेव आमीन में भी कार्य कर चुकी हैं।

निर्मला का विवाह डॉ। परकाल प्रभाकर से हुआ जो लंदन के स्कूल ऑफ इकोनोमिक और भारत के जवाहरलाल नेहरू के पूर्व छात्र रह चुकें हैं। निर्मला पति एक राईट-फोलियो कंपनी में एमडी के पद पर हैं। दोनों की शादी को लेकर भी दिलचस्प किस्सा है। दरअसल उनके पति डॉ परकाल प्रभाकर और निर्मला सीतारमण दोनों ही पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक साथ पढाई कर चुके हैं। वही से प्यार शादी में बदल गई। अभी उनकी एक पुत्री हैं। शादी के बाद दोनों लंदन शिफ्ट हो गए थे, फिर पुत्री के जन्म के बाद वे भारत वापस आ गए और हैदराबाद में बस गए।

About cmdnews

Check Also

बहराइच- जनरेटर है तो लेकिन खराब सालो से…. कैसे चले सामुदायिक अस्पताल नानपारा की व्यवस्था?

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा में जनरेटेर सालो से खराब स्थित में …

Leave a Reply